सिवनी। देश की चर्चित बीज कंपनी श्री सीड्स के रीजनल मैनेजर के सूने घर पर चोरी हो गई है। टिकरापारा क्षेत्र स्थित साकार सिटी फेस-2 में किराए से रहने वाले अजय कुमार सिंह गहरवार के घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि घनश्याम डहेरिया के किराए के मकान में वह रहते हैं। काम के सिलसिले में इंदौर गए थे, लौटे तो देखा कि बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, अजय कुमार सिंह गहरवार श्री सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद की बीज कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर मध्यप्रदेश में कार्यरत हैं और साकार सिटी फेस-2 में किराए के मकान में रहते हैं। उनके ऊपर वाले हिस्से में किराएदार सतीश विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ निवास करते हैं।
पीडि़त के अनुसार, वह 6 मई 2026 को काम के सिलसिले में घर में ताला लगाकर इंदौर गए हुए थे। 13 मई 2026 की रात करीब 11:45 बजे वापस लौटने पर उन्होंने बाहर के गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के दरवाजे का ताला गायब था और कुंदा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो दीवान का सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर हैंडबैग में रखी सोने की एक पुरानी चैन जिसमें छोटा लॉकेट लगा था, करीब 2 ग्राम की एक सोने की अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पायल, छह नग बिछिया जिनमें दो टूटी हुई थीं, तथा नगद 25 हजार रुपए गायब मिले।
पीडि़त ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट सतीश विश्वकर्मा के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
—
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त
पुलिस ने आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें आरोपी दिखाई दे रहे हैं। अब सभी आरोपियों की नशानदेही कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
# English Tags Seoni News Breaking News Seoni Cash Theft CCTV Footage crime news Gold Theft House Theft Hyderabad Seed Company Madhya Pradesh news miscreants stole goods worth lakhs Regional Manager Sakar City Face 2 Seoni Police Shree Seeds India Pvt Ltd Theft at Shri Seeds official's house Theft Case Tikrapara Seoni लाखों का माल बदमाशों ने किया पार श्री सीड्स के अधिकारी के घर चोरी सिवनी चोरी की खबर श्री सीड्स रीजनल मैनेजर चोरी साकार सिटी फेस-2 चोरी टिकरापारा चोरी मामला सिवनी पुलिस जांच सीसीटीवी फुटेज आरोपी





