Wednesday, September 30

सीधी। जिले के चुरहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडख़रा 734 में सार्वजनिक निस्तार के सड़क मार्ग पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कुछ समय पहले ही सरपंच शीला रावत ने एसडीएम चुरहट को पत्र लिखकर कहा था कि बडख़रा बड़ा टोला में आदिवासी और साहू बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग में अतिक्रमण है।

पूर्व में उक्त सड़क का निर्माण भी कराया गया था, जिसके ऊपर बाड़ी बनाकर मार्ग को संकरा कर दिया गया है। जिसकी वजह से बीमार होने की स्थिति में एंबुलेंस एवं आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड आदि नहीं पहुंच पाते। इस कारण गांव की बड़ी संख्या में आबादी प्रभावित है।

स्थानीय निवासी दशरथ साहू ने बताया कि कलेक्टर, एसडीएम सहित सभी जिम्मेदारों से मांग उठाई गई है, क्योंकि इस अतिक्रमण की वजह से गांव में विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सड़क का नया निर्माण करने को तैयार है लेकिन अतिक्रमण की वजह से मामला रुका हुआ है। इस पर कार्रवाई नहीं होगी तो बस्ती के लोग कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने के लिए भी बाध्य होंगे।

सीधी के बड़खरा गांव में सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ा विवाद, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का रास्ता बाधित

Share.
Leave A Reply