Wednesday, April 15

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2026 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बुधवार सुबह 11 बजे सीएम हाउस से रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस वर्ष राज्यभर में बड़ी संख्या में छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया। 10वीं कक्षा में लगभग 9 लाख और 12वीं कक्षा में करीब 17 लाख छात्र शामिल हुए। परीक्षाएं 10वीं के लिए 11 फरवरी से 6 अप्रैल तक, जबकि 12वीं के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार परिणाम जारी करने से पहले कॉपियों की गहन जांच, क्रॉस-चेकिंग और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि रिजल्ट को पूरी तरह “फुलप्रूफ” बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि किसी भी छात्र को किसी प्रकार की त्रुटि या परेशानी का सामना न करना पड़े।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेश के लाखों छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है, और अब वे अपने अगले शैक्षणिक कदम की ओर बढ़ सकेंगे।

इस वर्ष हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा दिनांक 10 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल 689746 परीक्षार्थी शामिल हुए। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 613634 एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 76112 रही है।
76.01 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 30.60 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह परीक्षा परिणाम विगत 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है।
नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.39 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 79. 41 रहा।
शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल बेहतर रहा है।
प्रावीण्य सूची में 158 छात्राओं एवं 63 छात्रों (कुल 221) ने स्थान पाया हैं। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।
प्रवीण्य सूची में सर्वाधिक अंक वाणिज्य समूह की कु. खुशी राय, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट
उमावि. शिवाजी नगर, भोपाल एवं कु. चॉदनी विश्वकर्मा, अशासकीय गुरूदेव शिक्षा केन्द्र उमावि. नीलबड, भोपाल द्वारा कुल 500 मे से 494 अंक प्राप्त किए गए है।

Share.
Leave A Reply