Sunday, August 23

रीवा। ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर कथित रूप से आपत्ति जनक पोस्ट सोशल मीडिया पर करने के आरोप में जेल गए यूट्यूबर मनीष पटेल के समर्थक ने पुलिस पर आरोप लगाया है। इसके समर्थन में कई लोग एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस ने कथित तौर पर अभद्रता की है।
शिकायतकर्ता अंकित पटेल, निवासी रतहरी थाना समान ने आरोप लगाया कि मनीष पटेल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसका लैपटॉप जब्त करना था, जो उसके पास रखा हुआ था। इसी सिलसिले में वह लैपटॉप लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा था।
अंकित पटेल के मुताबिक, थाने में मौजूद रहते समय वह वीडियो बनाने लगा, जिस पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कर दी।
अंकित पटेल का कहना है कि थाने में उसके साथ मारपीट भी की गई, जिसकी पूरी घटना थाने के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। उसने एसपी से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर ब्राह्मण और पटेल समुदाय में आरोपों के चल रहे तीर
बघेली यूट्यूबर मनीष पटेल के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जेल भेजे जाने पर सोशल मीडिया वार शुरू हो गया है। ब्राह्मण और पटेल समुदाय के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि ब्राह्मण वर्ग के भी कई लोग मनीष पटेल को कलाकार बताते हुए माफ किए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कुछ कुर्मी समुदाय के लोगों ने धमकी दी है कि वह रीवा शहर को जाम कर देंगे और ऐसा प्रदर्शन करेंगे जो पहले कभी नहीं हुआ। इस घटनाक्रम से वर्ग संघर्ष जैसे हालात बन रहे हैं। पुलिस की पूरे मामले में नजर बनी हुई है।

Share.
Leave A Reply