रीवा। मौसम में बीते कुछ दिनों से तेजी से बदलाव हो रहा है। गर्मी इतना तेज गति से पहुंच रही है कि अप्रेल महीने में ही पुराने रिकार्ड तोडऩे लगी है। सुबह दस बजे के बाद से तपिश शुरू हो रही है। शुक्रवार को सुबह से ही तापमान अधिक समझ में आ रहा था। दोपहर के समय भीषण धूप के साथ के गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर की सड़कें सूनसान दिखने लगी। जिन लोगों को जरूरी काम होता है वही दोपहर के समय सड़कों पर निकल रहे हैं। यह तापमान बीते करीब एक सप्ताह से तेजी के साथ बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुुमान है कि इसमें अभी और बढ़ोत्तरी होगी, साथ ही कुछ दिनों के बाद बूंदाबांदी की भी संभावना है, जिसके चलते मौसम में कुछ नरमी आ सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान ४१.६ डिग्री दर्ज किया गया। यह रीवा में सामान्य मौसम से २.९ डिग्री अधिक बताया जा रहा है। इसी के चलते लोगों की गर्मी सहने की क्षमता भी प्रभावित होने लगी है। अनुमान है कि आगामी सप्ताह भी गर्मी वाला होगा।
–
बढ़ती गर्मी से अस्पतालों में सुरक्षा के लिए अलर्ट
बढ़ते गर्मी के मौसम को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले भर के निजी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा है कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। कई बार इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस में कमियों की वजह से शार्ट सर्किट की घटनाएं होती हैं, जिसकी वजह से अस्पतालों का तो नुकसान होता ही है, साथ ही वहां पर उपचार करा रहे मरीजों एवं उनके परिजनों को भी यह घटना प्रभावित करती है। पूर्व में कई घटनाएं हुई हैं जिसमें इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सही नहीं होने की वजह से दुर्घटनाएं होने की बातें सामने आई हैं। सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने यहां अग्रि सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को दुरस्थ कराएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि गर्मी के दिनों में शार्ट सर्किट की वजह से अग्रि दुर्घटनाओं की आशंका अधिक होती है। इस कारण मरीजों एवं अस्पतालों के आगंतुकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए व्यवस्थाएं करने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी अस्पतालों के प्रबंधकों से इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है।
————-
Sunday, June 28
Breaking News
- श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी : इन आठ किरदारों ने करोड़ों का गबन किया, जानिए इनके बारे में
- आपातकाल की 51वीं बरसी: 25 जून 1975 को क्यों लगा था Emergency, जानिए पूरा इतिहास
- 31 जून तक खुलेगा विश्वविद्यालय! एपीएसयू की अधिसूचना में तारीख की बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
- रीवा में नीट परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र में लगी आग, सीसीटीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक
- हैलो CM HelpLine ! आजकल टाइम पास नहीं हो रहा तो सोचा आपको भी थोड़ा…
- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में ठोका लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक
- रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार सोहगौरा के घर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
- रीवा में रेंजर को पत्नी ने प्रेमिका संग होटल में पकड़ा, मचा हंगामा; ट्रक में बैठकर भागे दोनों





