Tuesday, September 22

Kumbh yatra national highway accident
रीवा। हाईवे में हुए भीषण हादसे में सोमवार की रात तीन कुंभ यात्रियों के मौत हो गई। वही गाड़ी में सवार कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। महाराष्ट्र से फोरव्हीलर वाहन में सवार होकर कुंभ यात्री गंगा स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। जहा से वे वापस लौट रहे थे. सोमवार की रात करीब 8:30 बजे जैसे ही उनका वाहन मनगवा थाने के गंगेव के समीप पहुंचा तभी अचानक चालक नियंत्रण को बैठा। ओवर स्पीड दौड़ रही फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अपना तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गाड़ी के अंदर फंसे घायलों की चेक पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त गाड़ी के अंदर घायल बुरी तरह फंसे हुए थे जिनको निकालने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काफी देर तक मशक्कत की। गाड़ी की कुछ हिस्सों को काटकर घायलों को बाहर निकल गया जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। सभी लोग महाराष्ट्र से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे लेकिन हाईवे में रफ्तार में उनके सफर को आधे में ही रोक दिया।

घायलों की हालत गंभीर, उपचार के लिए GMH Rewa रेफर
इस घटना में घायल करीब 10 लोगों को उपचार के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई है। घायलों की हालत नाजुक थी जिस पर प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उन्हें एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात में उन्हें रीवा लाया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में घायलों के इलाज चल रहा है जिसमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Share.
Leave A Reply