
nविधानसभा चुनाव 2023–
n
nसीधी/सिंगरौली। समाजवादी पार्टी ने दो विधानसभा सीट के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। सीधी जिले की धौहनी सीट पर विश्वनाथ सिंह मरकाम को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि, सिंगरौली जिले की चितरंगी सीट पर श्रवण कुमार सिंह गोड़ को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया। वर्तमान में दोनों सीट भाजपा के कब्जे में है।
n
nधौहनी विधानसभा क्षेत्र के सिंगरावन गांव निवासी विश्वनाथ सिंह मरकाम (55) ने 1999 में सपा का दामन थामा था। तब सपा की सदस्यता ग्रहण करने के 15 दिन बाद ही सपा सुप्रीमो ने उन्हें सीधी संसदीय सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया था।
nयह बात और रही कि उनको कोई खास सफलता नहीं मिली, फिर भी पार्टी के प्रति समर्पित भाव से जुटे रहे। बाद में सिंगरौली का जिलाध्यक्ष बनाया गया। लघुवनोपज संघ में बतौर सदस्य 15 साल तक काम करते रहे। आदिवासियों में इनकी पकड़ अच्छी बताई जा रही है। इस सीट पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी भी प्रत्याशी उतार चुकी है।
n———–
nसीधी और सिंगरौली में समाजवादी पार्टी का कोई खास प्रतिनिधित्व नहीं रहा है। फिर भी 2003 के विधानसभा चुनाव में पार्टी दोनों जिलों से एक-एक सीट पर जीतने में सफल रही। सीधी की गोपद बनास विधानसभा सीट से सपा ने कृष्णकुमार सिंह भंवर को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा था। उनका प्रचार करने खुद मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह पहुंचे थे। नतीजा यह हुआ कि भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर द्विवेदी को चुनाव हराकर २८६२६ मतों से सपा जीत गई। 2003 में ही सिंगरौली विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी बंशमणि वर्मा भी चुनाव जीतने में सफल रहे थे।
n———–
n
Monday, June 29
Breaking News
- Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी की रोमांटिक वापसी ने बढ़ाया क्रेज, टीजर देखते ही फैंस बोले- ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ…’
- श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी : इन आठ किरदारों ने करोड़ों का गबन किया, जानिए इनके बारे में
- आपातकाल की 51वीं बरसी: 25 जून 1975 को क्यों लगा था Emergency, जानिए पूरा इतिहास
- 31 जून तक खुलेगा विश्वविद्यालय! एपीएसयू की अधिसूचना में तारीख की बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
- रीवा में नीट परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र में लगी आग, सीसीटीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक
- हैलो CM HelpLine ! आजकल टाइम पास नहीं हो रहा तो सोचा आपको भी थोड़ा…
- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में ठोका लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक
- रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार सोहगौरा के घर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी




