रीवा। सिरमौर वन क्षेत्र के इटमा गांव में बीते कई दिनों से दिख रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए कवायद शुरू की गई है। कई दिनों से तेंदुआ गांव में जानवरों पर हमले कर रहा था। इस कारण तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा रखा गया है।
बताया गया है कि ग्राम इटमा, तहसील जवा अंतर्गत लगभग एक माह से बढे़ पशुहानि के प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए ड्रोन से निगरानी, नाइट विजन कैमरे की गश्ती के बाद बुधवार को तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए मुकुंदपुर से ट्रैप केज मंगाया गया। मुकुंदपुर टाइगर सफारी से आए विशेषज्ञ डॉ राजेश तोमर, वन परिक्षेत्र अधिकारी सिरमौर शुभम दुबे एवं अन्य स्टाफ की मदद से ग्राम इटमा के समीप जंगल में ट्रैप केज को लगा दिया गया है।
इसकी निगरानी के लिए परिक्षेत्र सहायक पटेहरा सुखलाल साकेत, बीटगार्ड पटेहरा दीपक गुप्ता, बीटगार्ड लूक वीरेन्द्र सिंह एवं अन्य स्टाफ की सहायता से केज ( पिंजरे) की निगरानी की जा रही है।
Saturday, November 7
Breaking News
- पटाखों से जलने पर घबराएं नहीं, 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी से धोएं घाव
- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की शुरुआत कैसे हुई? जानिए सदियों पुरानी परंपरा का इतिहास, वीरावती की कथा और बदलते दौर की कहानी
- संलग्नीकरण खत्म करने के निर्देश बेअसर, सप्ताहभर बाद भी सीधी से रिपोर्ट का इंतजार
- Weather : मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी के तूफान से फिर बारिश के आसार, 1966 का 38.6 डिग्री का रिकॉर्ड कायम
- भूख हड़ताल शुरू होते ही पुलिस ने हटाया एनएसयूआई का टेंट, कार्यकर्ता हिरासत में
- प्राइवेट अस्पतालों में अब आयुष्मान योजना से नहीं मिलेगा उपचार, जानें वह तारीख
- गांधी जयंती की ग्रामसभा में हंगामा, पीसीओ पर नशे में पहुंचने का आरोप
- रीवा के आयुष्मान हॉस्पिटल में गलत काम करते पाया गया डॉक्टर, कलेक्टर ने अस्पताल संचालन पर लगाई रोक





