Saturday, May 16

nरीवा। चंद्रयान-३ के सफल अभियान का हिस्सा रहे इसरो (ISRO) के वैज्ञानिक ओम पांडेय का रीवा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। ओम पांडेय (Om Pandey) मूल रूप से सतना जिले के निवासी हैं लेकिन उनकी ससुराल रीवा (rewa) शहर के नेहरू नगर में रहने वाले हरिश्चंद्र शुक्ला के यहां पर है।

nn

ओम का स्वागत करने के लिए नेहरू नगर की पार्षद नम्रता सिंह (Namrata Singh) मोहल्ले के निवासियों के साथ पहुंची और उन्हें सम्मानित किया। साथ ही कहा कि उनके वार्ड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां के दामाद ने चंद्रयान तीन के अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। इस दौरान कौशल सिंह, दुर्गा सिंह, एमपी सिंह, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 

Share.
Leave A Reply