Wednesday, May 6

रीवा। रीवा रेलवे स्टेशन से एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रीवा से मडगांव के बीच ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग रीवा से गोवा जाते हैं। यह गाड़ी गोवा से दूसरे शहरों को भी जोडऩे का काम करेगी। मडगांव गोवा के नजदीक स्थित रेलवे स्टेशन है।

बताया गया है कि गाड़ी संख्या 01703/01704 रीवा-मडगांव-रीवा के मध्य स्पेशल ट्रेन में एक फस्र्ट एसी, एक सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी कोच, 11 स्लीपर, 4 जनरल एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 01703 रीवा-मडगांव स्पेशल 22 दिसंबर एवं 29 दिसम्बर को दिन रविवार दोपहर 12 बजे रीवा स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात्रि 21.25 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01704 मडगांव-रीवा स्पेशल 23 दिसंबर एवं 30 दिसंबर को दिन सोमवार मडगांव स्टेशन से रात्रि 22.25 बजे प्रस्थान कर दिन बुधवार को सुबह 08.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रीवा से मडगांव के बीच सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, नासिक, कल्याण, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाडी रोड एवं थिविम स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया है कि स्पेशल ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।

Share.
Leave A Reply