Friday, May 1

मध्य प्रदेश के Jabalpur स्थित Bargi Dam में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

जबलपुर में बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है : CMमुख्यमंत्री Mohan Yadav ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की

बताया जा रहा है कि तेज आंधी-तूफान के कारण क्रूज असंतुलित होकर डूब गया। घटना के बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री Rakesh Singh, पर्यटन मंत्री Dharmendra Singh Lodhi सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 29 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि शेष लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

इस बीच, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

सूत्रों के अनुसार, क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ था, जिसे बहार निकला गया है । बचाव कार्य में स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ कोलकाता से आई विशेष टीम भी जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे जवानों के साहस और तत्परता की सराहना करते हुए घोषणा की है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बचावकर्मियों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा।यह हादसा प्रदेश के लिए अत्यंत दुखद है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share.
Leave A Reply