Friday, July 10

 82-year-old tribal woman was raped. : रीवा से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 82 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। यह घटना रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, घटना रात के समय की है जब वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसका गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई, और इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। बताया गया है कि बुजुर्ग महिला अकेले ही रहती है, जबकि उसके परिजन मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वे उसे लेकर सिरमौर थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां प्रारंभिक स्तर पर न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची, जहां वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई और मेडिकल जांच कराई गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 10 दिसंबर की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। आरोपी पीड़िता के ही गांव का निवासी बताया जा रहा है।

इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि बुजुर्ग और कमजोर वर्ग की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा की है।

Share.
Leave A Reply