
रीवा। शहर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर चिकित्सकों ने एक जटिल आपरेशन कर मरीज का जीवन बचाया है। इसके लिए चिकित्सकों को पहले कई दिनों तक लंबी जांच करनी पड़ी, इसके बाद आपरेशन की तैयारी हुई। घंटों चले आपरेशन में आखिरकार चिकित्सकों ने सफलता हासिल की। बताया गया है कि अरविंद साकेत नाम का मरीज जो लंबे समय से किडनी की समस्या से परेशान था। चिकित्सकों ने जांच में पाया कि एक किडनी निर्धारित जगह पर नहीं थी। इस कारण उसके चलते शरीर के दूसरे अंगों को भी नुकसान पहुंच रहा था। इसका असर मरीज के स्वास्थ्य पर पड़ रहा था और वह पेट दर्द एवं अन्य दवाओं के लिए भटक रहा था। जांच के बाद चिकित्सकों ने तय किया कि इसकी दाहिनी किडनी निकालना ही प्रमुख इलाज है। इस वजह से डॉ. आशीष घनघोरिया, डॉ. विजय शुक्ला, डॉ. सद्दाम सिंह, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. विपुल एवं एनेस्थेसिया विभाग के चिकित्सकों ने इस आपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. सद्दाम सिंह ने बताया कि यह दूरबीन पद्धति से आपरेशन किया गया है। मरीज की हालत अब पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने बताया कि कई बार जन्मजात से ही ऐसी समस्याएं शरीर के अंगों में जाती हैं, जिनका इलाज आपरेशन ही होता है।
n================
Friday, May 8
Breaking News
- MadhyaPradesh : ASI रिपोर्ट पर सवाल, जैन पक्ष ने भोजशाला को बताया गुरुकुल
- आरक्षक की युवती के साथ फोटो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- तमिलनाडु चुनाव 2026: TVK के प्रदर्शन से सियासी हलचल, राहुल गांधी की फोन बातचीत से बढ़ी चर्चाएं
- Bargi Dam Tragedy: सीएम ने पीडि़तों को दी मदद, लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन
- केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट : एक्स यूजर पर एफआईआर
- MPBSE Result 2026 Out: 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म , जानिए किन छात्रों ने किया टॉप
- सीधी के अमिलिया में आंबेडकर जयंती के दौरान बवाल, थाने में तोड़फोड़; इलाके में फैला तनाव
- कलेक्टर ने निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा, संभागायुक्त के कार्यालय में दबा दी गई फाइल




