
भोपाल। दैनिक जागरण (Dainik Jagran) अखबार के मालिक और संपादक रहे संजीव मोहन गुप्त (Sanjeev Mohan Gupta) का निधन हो गया है। बीते कई वर्षों से वह बीमार चल रहे थे। भोपाल में उनका निधन हुआ, अंतिम संस्कार भी भोपाल में ही होगा। दैनिक जागरण के रीवा संस्करण में लंबे समय से संजीव मोहन का स्वामित्व रहा है। वह स्थानीय संपादक भी रहे और सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर स्वयं लेखन भी करते रहे हैं।
nसंजीव मोहन गुप्त दैनिक जागरण के संपादक के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रहे। वह रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे हैं।
nप्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष व शिव बारात आयोजन एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता (Manish Gupta) ने संजीव मोहन गुप्ता के अत्यन्त दुखद असामयिक देहावसान पर गहरा दुख व गहन शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों स्वजनों तथा आत्मीय जनों को दुख सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर प्रार्थना की है।
n–
nअखबार के स्वामित्व को लेकर भी चर्चा में रहे
nसंजीव मोहन गुप्त का अपने भाई मदन मोहन के साथ ही दैनिक जागरण अखबार के स्वामित्व को लेकर विवाद भी रहा है। कुछ वर्ष पहले दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए थे और मामला अदालत भी पहुंचा था। उस दौरान कई कर्मचारियों की छंटनी भी इसी विवाद की वजह से हो गई थी।
Monday, June 29
Breaking News
- Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी की रोमांटिक वापसी ने बढ़ाया क्रेज, टीजर देखते ही फैंस बोले- ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ…’
- श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी : इन आठ किरदारों ने करोड़ों का गबन किया, जानिए इनके बारे में
- आपातकाल की 51वीं बरसी: 25 जून 1975 को क्यों लगा था Emergency, जानिए पूरा इतिहास
- 31 जून तक खुलेगा विश्वविद्यालय! एपीएसयू की अधिसूचना में तारीख की बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
- रीवा में नीट परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र में लगी आग, सीसीटीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक
- हैलो CM HelpLine ! आजकल टाइम पास नहीं हो रहा तो सोचा आपको भी थोड़ा…
- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में ठोका लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक
- रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार सोहगौरा के घर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी




