
सीधी। सीधी पेशाबकांड के पीडि़त आदिवासी की किस्मत बदल गई है। घटनाक्रम के बाद आर्थिक मदद मिलने के साथ ही उसकी सुरक्षा में पुलिस तैनात है। उसके घर के सामने हैंडपंप भी पीएचई विभाग ने लगवा दिया है। एक-दो दिन में इसका उपयोग शुरू हो जाएगा। साथ ही सड़क का निर्माण भी शुरू हो गया। अभी मुरुम बिछवाई जा रही। आगे पीसीसी सड़क बनवाई जाएगी।
n
nबता दें कि भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पीडि़त आदिवासी ने हैंडपंप मांगा था। अब सीएम के निर्देश के बाद हैंडपंप लगवाया गया है। हैंडपंप लगाने के लिए बोर कराने में पीएचई को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के मौसम में संकरे मार्ग से उसके घर तक मशीन पहुंचने में काफी दिक्कत हुई थी। पीडि़त के घर प्रशासन द्वारा तीन पटवारियों की भी तैनाती की गई है। वो उससे मिलने आने-जाने वाले लोगों के रेकॉर्ड तैयार कर रहे हैं।
Friday, November 13
Breaking News
- BJP सांसद बोले- साल में 3 महीने मेहनत और 9 महीने ताश खेलते हैं किसान
- पटाखों से जलने पर घबराएं नहीं, 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी से धोएं घाव
- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की शुरुआत कैसे हुई? जानिए सदियों पुरानी परंपरा का इतिहास, वीरावती की कथा और बदलते दौर की कहानी
- संलग्नीकरण खत्म करने के निर्देश बेअसर, सप्ताहभर बाद भी सीधी से रिपोर्ट का इंतजार
- Weather : मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी के तूफान से फिर बारिश के आसार, 1966 का 38.6 डिग्री का रिकॉर्ड कायम
- भूख हड़ताल शुरू होते ही पुलिस ने हटाया एनएसयूआई का टेंट, कार्यकर्ता हिरासत में
- प्राइवेट अस्पतालों में अब आयुष्मान योजना से नहीं मिलेगा उपचार, जानें वह तारीख
- गांधी जयंती की ग्रामसभा में हंगामा, पीसीओ पर नशे में पहुंचने का आरोप




