
जबलपुर। दहेज प्रताडऩा की शिकायत लेकर थाने गई महिला को शादी का झांसा देकर टीआइ दो साल तक यौन शोषण करता रहा। जब पीडि़ता ने शादी का दबाव डाला तो रिवाल्वर अड़ाकर स्टॉम्प में साइन करवाए और बेटे से धमकवाया। महिला की शिकायत पर टीआइ के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
n
nपुलिस के अनुसार मामला 2021 का है, तब सिहोरा में पदस्थ रहे टीआइ गिरीश धुर्वे के खिलाफ इसी थाना क्षेत्र की महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। गिरीश धुर्वे की वर्तमान में रीवा जिले में पदस्थापना है। महिला ने शिकायत में बताया कि जून 2021 में वह ससुराल की दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर सिहोरा थाना रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। इस दौरान टीआइ ने घर आकर बयान दर्ज करने की बात कहकर भेज दिया था। इसके बाद घर आए और पूरी कहानी सुनी। कार्रवाई का भरोसा देकर उसके घर लगातार आने लगे।
n————-
nखुद को बताया अविवाहित
nमहिला का आरोप है कि टीआइ गिरीश ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे शादी का झांसा दिया। पहली बार उसके घर पर ही रेप किया, विरोध करने पर खुद को पति बताते रहे। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलने लगा, धमकाकर बुलाते और रेप करते। महिला का दावा है कि उसे सरकारी क्वार्टर में ले जाकर भी कई बार बलात्कार किया। दबाव डालने पर 25 नवम्बर 2021 को मंदिर में माला डालकर शादी की और पत्नी बना लिया।
n————–
nबेटे ने रिवाल्वर अड़ाया
nपीडि़ता ने आरोप लगाया कि जब उसे धुर्वे के पहले से ही विवाहित होने का पता चला तो उसने धोखा देने के लिए उन्हें भला बुरा कहा, पर धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद रिवाल्वर अड़ाकर स्टॉम्प पर साइन कराया और उस दौरान भी रेप किया। महिला ने पुलिस को बताया कि टीआइ धुर्वे के बेटे ने जून 2023 में उसे पकडकऱ कनपटी में रिवाल्वर अड़ाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता के साथ पुत्र को भी आरोपी बनाया है।
Tuesday, June 30
Breaking News
- Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी की रोमांटिक वापसी ने बढ़ाया क्रेज, टीजर देखते ही फैंस बोले- ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ…’
- श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी : इन आठ किरदारों ने करोड़ों का गबन किया, जानिए इनके बारे में
- आपातकाल की 51वीं बरसी: 25 जून 1975 को क्यों लगा था Emergency, जानिए पूरा इतिहास
- 31 जून तक खुलेगा विश्वविद्यालय! एपीएसयू की अधिसूचना में तारीख की बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
- रीवा में नीट परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र में लगी आग, सीसीटीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक
- हैलो CM HelpLine ! आजकल टाइम पास नहीं हो रहा तो सोचा आपको भी थोड़ा…
- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में ठोका लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक
- रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार सोहगौरा के घर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी




