
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विंध्य के ब्राह्मण नेता माने जाने वाले श्रीनिवास तिवारी की तीसरी पीढ़ी ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। भोपाल में श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वह रीवा जिले के त्योंथर सीट से कांग्रेस के लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया और रमाशंकर पटेल के नाम की घोषणा कर दी गई। इससे आहत होकर सिद्धार्थ कई दिनों से भोपाल में ही डेरा जमाए थे। वह भाजपा के नेताओं के संपर्क में थे। वह चाहते हैं कि भाजपा उन्हें त्योंथर से टिकट दे।
nभाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया है कि उनका नाम स्क्रीनिंग कमेटी में रखा जाएगा लेकिन अभी टिकट पक्की होने जैसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। भोपाल में सिद्धार्थ तिवारी ने जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के हाथों सदस्यता ग्रहण की। इससे रीवा जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
n– अब भाजपा में भी बगावत के संकेत
nत्योंथर से कई नेता भाजपा से तैयारी कर रहे थे। इधर सिद्धार्थ तिवारी के भाजपा में शामिल होने के बाद से सोशल मीडिया पर दावेदारों के समर्थक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि अब भाजपा में भी कुछ नेता बागी हो सकते हैं।
Friday, August 14
Breaking News
- स्वतंत्रता दिवस के पहले BJP विधायक दिव्यराज सिंह धरने पर बैठे
- भाजपा सांसद ने कहा, अब गैस सिलेंडर में भी 20 प्रतिशत की मिलावट होगी, देखें वीडियो
- Rewa Airport: 9 अगस्त से भोपाल-कोलकाता फ्लाइट शुरू, जानें शेड्यूल और किराया
- Women Cricket : टीम इंडिया में वापसी की दहलीज पर मध्यप्रदेश की शुचि उपाध्याय
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले लोकायुक्त के जाल में फंसे नगर निगम के AE, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- मेरे पास बहुत कुछ है बोलने और दिखाने के लिए…विधायक को महिला भाजपा नेत्री की खुली चेतावनी
- CJP Protest ; जंतर-मंतर पर छात्रों को मऊगंज के विपिन ने ऑनलाइन ऑर्डर कर भेजी 17 हजार की खाद्य सामग्री
- CJP Protest : जंतर मंतर में बढ़ती भीड़ देख झुकी सरकार, बातचीत के लिए तैयार




