
– पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
n
nमध्यप्रदेश के हरदा. जिले के हंडिया थाना अंतर्गत आने वाले गांव बेड़ी में शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे एक परिवार के लोगो ने उनकी बेटी लापता होने पर गुस्सा दिखाते हुए दो सगी बहनों को जहर पिला दिया। परिजनों की सूचना पर हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली एक शादीशुदा लड़की राखी के एक पहले घर से बिना बताए कही चली गई है। जिस पर उसके घरवालों ने गांव में रहने वाले लखनलाल विश्वकर्मा के बेटे प्रदीप पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए घर की महिलाओं को लेकर उसके घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने लखनलाल के साथ मारपीट की, वहीं उनकी बेटियों को पकड़कर जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। लड़कियों ने उनसे अपना बचाव किया। लेकिन लापता लड़की के घर की महिलाओं ने लखनलाल की बेटी गौतम विश्वकर्मा 20 वर्ष और पूनम विश्वकर्मा 18 के हाथ पकड़कर उनके मुंह में कीटनाशक दवा डाल दी और वहां से चले गए। जिला अस्पताल में दोनो लड़कियों को भर्ती किया गया। नायब तहसीलदार रूपकला परमार ने लड़कियों के बयान दर्ज किए।
Monday, September 28
Breaking News
- रीवा के आयुष्मान हॉस्पिटल में गलत काम करते पाया गया डॉक्टर, कलेक्टर ने अस्पताल संचालन पर लगाई रोक
- चिता से सूली तक पहुंचा विस्थापितों का आंदोलन, सरकार के खिलाफ गूंजे नारे
- मऊगंज के जंगल में हाथी का रेस्क्यू, एक्सपर्ट टीम के छूट रहे पसीने
- रीवा: कल्पना मिश्रा मामले में जल सत्याग्रह, डॉक्टरों पर FIR की मांग तेज
- Rewa ; संजयगांधी अस्पताल में मोबाइल प्रतिबंध को लेकर विरोध में उतरे लोग
- कल्पना के पिता की बिगड़ी तबियत, कलेक्टर मिलने पहुंचे
- रीवा में कचरा प्रबंधन के नाम पर करोड़ों का घोटाला, IAS ऑफिसर की भूमिका संदिग्ध
- मौत वाला अस्पताल! डिप्टी सीएम के शहर में जच्चा-बच्चा की मौत पर बवाल




