रीवा। आरक्षक की युवती के साथ फोटो लगाकर अश्लील मैसेज वायरल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है जिसकी अब साइबर की मदद से जांच की जा रही है। जनेह थाने में पदस्थ आरक्षक की फोटो एक लडक़ी के साथ लगाकर आरोपियों ने उसको सोशल नेटवर्किंग साइट में वायरल किया था।
फोटो में वे अश्लील मैसेज आरक्षक के लिए लिख रहे थे। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जनेह थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साइबर की मदद से लगातार पुलिस आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान तौसीफ खान निवासी बुलंद शहर यूपी व वारिश खान निवासी नईगढ़ी के रूप में की थी।
पुलिस ने एक आरोपी को नईगढ़ी से गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बुलंद शहर भेजी गई जहां से उसको गिरफ्तार कर पुलिस रीवा ले आई। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी फर्जी फोटो बनाकर उसको सोशल नेटवर्किंग साइट में वायरल कर रहे थे। उनके मोबाइल में कुछ फोटो मिली है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। उनको पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।</span>
—
सोहागी में भी दर्ज है आरोपियों के खिलाफ मामला, पुलिस लेगी रिमांड
उक्त आरोपियों के खिलाफ सोहागी थाने में भी मामला दर्ज है। आरोपी त्योंथर की किसी लडक़ी से प्रेम करता था लेकिन लडक़ी और उसके घर वाले इसका विरोध करते थे। काफी प्रयास के बाद भी जब लडक़ी नहीं मानी तो आरोपी उसकी फोटो को एडिट करके वायरल करने लगा था और कई फोटो उसने वायरल कर दी जिसके बाद लडक़ी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।</p>
आरक्षक से नाराजगी पर उठाया कदम
उक्त आरोपियों ने आराजक से नाराजगी को लेकर यह कदम उठाया है। आरक्षक से उनकी किसी पुराने बात को लेकर नाराजगी थी जिस पर आरोपियों ने आरक्षक से बदला लेने के लिए उनकी फोटो एडिट कर उसे वायरल किया था। हालांकि आरोपी पूछताछ के दौरान इस नाराजगी के कारण का खुलासा नहीं कर रहे थे।</p>
—
जनेह और सोहागी थाने में आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध थे। जनेह थाने में आरक्षक की फोटो लगाकर आरोपियों ने वायरल किया था। वहीं सोहागी थाने के मामले में एक लडक़ी फोटो वायरल कर रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।</em>
मनस्वी शर्मा, एसडीओपी त्योंथर





