Friday, May 8

रीवा । आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर (shri Ram Mandir )  में प्राण प्रतिष्ठा से पहले जिले में भी माहौल बनाया जा रहा है। इसके लिए श्रीराम मंदिर के चित्र के साथ नव वर्ष का कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसका वितरण शुरू किया गया है।

भाजपा नेता गौरव तिवारी (Gaurav Tiwari)  एवं अन्य कार्यकर्ता चाकघाट के भाजपा नेता कौशलेश तिवारी के घर पहुंचकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद सतीश गुप्ता एवं अन्य के घर पर भी कैलेंडर वितरण कार्यक्रम हुआ। गौरव तिवारी ने बताया कि इनदिनों पूरा देश राम मय है इस कारण रीवा में भी हर घर में नव वर्ष का कैलेंडर वितरित किया जा रहा है। जिसमें श्रीराम मंदिर का चित्र भी अंकित है। यह अभियान रीवा और मऊगंज जिले के हर गांव में चलाया जाएगा।

इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष सुदामा प्रसाद मिश्रा, जनपद सदस्य रावेंद्र तिवारी, ऋषि तिवारी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुपम तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अमिलिया सरपंच वेद मिश्रा, कालीचरण मिश्रा, प्रिंस शुक्ला, रोमेश पयासी, धीरू मिश्रा, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
——————

Share.
Leave A Reply