रीवा। रीवा में करीब 96 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए आधुनिक जिला कोर्ट भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट जबलपुर के कई न्यायाधीशगण भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश का सबसे अच्छा जिला कोर्ट परिसर बताया है। उद्घाटन समारोह में सबसे पहले न्यायाधीश मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय संजय द्विवेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, समारोह में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुदेश कुमार कैत, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एससी शर्मा, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जेके माहेश्वरी, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला कोर्ट भवन के बाद मुख्यमंत्री ने रीवा के नए विश्राम गृह का भी लोकार्पण किया।
Wednesday, June 24
Breaking News
- 31 जून तक खुलेगा विश्वविद्यालय! एपीएसयू की अधिसूचना में तारीख की बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
- रीवा में नीट परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र में लगी आग, सीसीटीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक
- हैलो CM HelpLine ! आजकल टाइम पास नहीं हो रहा तो सोचा आपको भी थोड़ा…
- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में ठोका लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक
- रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार सोहगौरा के घर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
- रीवा में रेंजर को पत्नी ने प्रेमिका संग होटल में पकड़ा, मचा हंगामा; ट्रक में बैठकर भागे दोनों
- परसमनिया गढ़ी गोलीकांड में नया मोड़: रूपेंद्र सिंह के साले समेत 3 पर FIR, योगिता सिंह केस में खुलासे
- रीवा में पेट की गंभीर बीमारियों का आधुनिक इलाज शुरू, बिना ऑपरेशन बच्चे की आंत की गांठ हटाई





