Monday, September 21

रीवा। विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम सिंह के नाती पार्थ सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। यह घटना बीती देर रात की है। पार्थ सिंह खुद अधिवक्ता के तौर पर कई वर्षों से काम कर रहे थे। उनके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। देर रात घर में ही जैसे ही पार्थ के कमरे से गोली चलने की आवाज परिजनों को सुनाई पड़ी तो वह फौरन कमरे में पहुंचे और वहां से संजयगांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना की जानकारी मिलते ही देर रात ही अस्पताल में बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंच गए थे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
पार्थ सिंह के छोटे भाई हर्ष सिंह की करीब दस वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना परिवार के लिए बड़ा झटका है। पार्थ के पिता समर्थ सिंह कंचू भी पेशे से अधिवक्ता हैं। तीन पीढिय़ां इस परिवार की वकालत के पेशे से जुड़ी हैं। घनश्याम सिंह करीब छह दशक से अधिक लंबे समय से अधिवक्ता हैं। उनका नाम वकालत के पेशे में चर्चित है।

Share.
Leave A Reply