– रीवा लोकसभा प्रभारी डा गोविंद सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली
रीवा। कांग्रेस के लोकसभा संगठन प्रभारी डॉक्टर गोविंद सिंह रीवा पहुंचे। यहां पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के आवास पर पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें हर बूथ पर पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान डॉक्टर सिंह ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं , उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा नहीं थी । वह कांग्रेस में थे तब भी इसकी आड़ में अपना कारोबार करने का प्रयास कर रहे थे। अब भ्रष्टाचार में संरक्षण पाने के लिए भाजपा में भाग रहे हैं। ऐसे लोग अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय नहीं रह पाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं । कुछ नेताओं के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं होगा । इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भी सभी को एकजुट होकर चुनाव में उतारने का आह्वान किया।
Wednesday, November 4
Breaking News
- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की शुरुआत कैसे हुई? जानिए सदियों पुरानी परंपरा का इतिहास, वीरावती की कथा और बदलते दौर की कहानी
- संलग्नीकरण खत्म करने के निर्देश बेअसर, सप्ताहभर बाद भी सीधी से रिपोर्ट का इंतजार
- Weather : मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी के तूफान से फिर बारिश के आसार, 1966 का 38.6 डिग्री का रिकॉर्ड कायम
- भूख हड़ताल शुरू होते ही पुलिस ने हटाया एनएसयूआई का टेंट, कार्यकर्ता हिरासत में
- प्राइवेट अस्पतालों में अब आयुष्मान योजना से नहीं मिलेगा उपचार, जानें वह तारीख
- गांधी जयंती की ग्रामसभा में हंगामा, पीसीओ पर नशे में पहुंचने का आरोप
- रीवा के आयुष्मान हॉस्पिटल में गलत काम करते पाया गया डॉक्टर, कलेक्टर ने अस्पताल संचालन पर लगाई रोक
- चिता से सूली तक पहुंचा विस्थापितों का आंदोलन, सरकार के खिलाफ गूंजे नारे





