Rohit sharma Record, India vs England 5th test: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा है। यह रोहित के टेस्ट करियर का 12वां शतक है। इसी के साथ भारतीय कप्तान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
रोहित ने इस मैच में अबतक 160 गेंद पर 13 चौके और तीन सिक्स की मदद से 103 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान रोहित का यह 11वां शतक है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। धोनी ने भारत की 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है और इस दौरान उन्होंने 11 शतक जड़े थे। वहीं गावस्कर ने 84 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 11 शतक लगाए हैं।भारत के लिए कप्तान के रूप में सर्वाधिक शतक:
41- विराट कोहली (213 मैच)
16- सौरव गांगुली (195 मैच)
13- मोहम्मद अजहरुद्दीन (221 मैच)
13- सचिन तेंदुलकर (98 मैच)
11- सुनील गावस्कर (84 मैच)
11- रोहित शर्मा (115 मैच)
11- महेंद्र सिंह धोनी (332 मैच)इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व कप्तान विराट कोहली का है। कोहली ने 213 मैच में 41 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम सौरव गांगुली का है। गांगुली ने 195 मैच में 16 शतक जड़े हैं। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 13-13 शतकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक:
100 – सचिन तेंदुलकर
80 – विराट कोहली
48 – रोहित शर्मा
48 – राहुल द्रविड़
38 – वीरेंद्र सहवाग
38 – सौरव गांगुलीइसके अलावा रोहित का यह 48वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इस मामले में उन्होंने टीम के कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 48 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में 100 शतकों के साथ सचिन पहले नंबर पर हैं। वहीं 80 शतक के साथ विराट दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
Wednesday, May 6
Breaking News
- MadhyaPradesh : ASI रिपोर्ट पर सवाल, जैन पक्ष ने भोजशाला को बताया गुरुकुल
- आरक्षक की युवती के साथ फोटो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- तमिलनाडु चुनाव 2026: TVK के प्रदर्शन से सियासी हलचल, राहुल गांधी की फोन बातचीत से बढ़ी चर्चाएं
- Bargi Dam Tragedy: सीएम ने पीडि़तों को दी मदद, लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन
- केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट : एक्स यूजर पर एफआईआर
- MPBSE Result 2026 Out: 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म , जानिए किन छात्रों ने किया टॉप
- सीधी के अमिलिया में आंबेडकर जयंती के दौरान बवाल, थाने में तोड़फोड़; इलाके में फैला तनाव
- कलेक्टर ने निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा, संभागायुक्त के कार्यालय में दबा दी गई फाइल





