Monday, September 21

Kuno National Park
श्योपुर। चीता प्रोजेक्ट में कूनो नेशनल पार्क से रविवार को फिर खुशखबर आई। यहां मादा चीता निर्वा ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इस प्रकार अब कूनो में शावकों की संख्या 19 हो गई है। कूनो की इस खुश खबरी को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर साझा किया।
मादा चीता निर्वा को 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। साढ़े 5 साल की निर्वा वर्तमान में बड़े बाड़े में थी और रविवार को इसने 5 शावकों को जन्म दिया। इससे पहले भी गत वर्ष भी निर्वा ने 2 शावकों को जन्म दिया था, लेकिन तत्समय उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय कि कूनो नेशनल पार्क में अब कुल चीतों की संख्या 29 हो गई है, जिसमें 19 शावक और 10 वयस्क हैं। वहीं गांधीसागर के 2 चीते पावक-प्रभाष सहित अब भारत में चीतों की कुल संख्या 31 हो गई है।

Share.
Leave A Reply