Monday, September 21

जबलपु। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल की टीम ने मंगलवार को जगदम्बा एएमडब्ल्यू आटोमोटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के अधारताल कार्यालय में छापा मारा। कम्पनी के दस्तावेजों की जांच की। टीम कई दस्तावेज अपने साथ ले गई है।
जबलपुर के अलावा कटनी के स्लीमनाबाद, उमरिया के बांधवगढ़ समेत रीवा और शहडोल में यह छापामार कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने पहले गिरफ्तार किए गए कम्पनी के अतिरिक्त निदेशक रीवा निवासी पुष्पेन्द्र सिंह से पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की है।
अधारताल में जगदम्बा एएमडब्ल्यू आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय है। कंपनी के अतिरिक्त निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह ने कंपनी के जरिए केनरा बैंक से 14.93 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 50 ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों को फाइनेंस कराया था।
यह ऋण जगदम्बा एएमडब्ल्यू ऑटोमोटिव्स प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर कर दिया गया था। वाहन विक्रेता ने ग्राहकों को वाहन नहीं दिया और पूरा खेल सिर्फ कागजों में हुआ। इसके चलते ऋण खाता एनपीए हो गया। बैंक को करीब 14.93 करोड़ रुपए की चपत लगी। इस मामले में ईडी ने पुष्पेन्द्र समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। 14 फरवरी को पुष्पेन्द्र के सुखसागर वैली फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। पुष्पेन्द्र सिंह फर्जी डिमांड ड्राफ्ट मामले में कटनी निवासी बल्लन तिवारी का पार्टनर और शराब कारोबारी भी है।

Share.
Leave A Reply