रीवा। फिल्मों के अभिनेता रजा मुराद ने नेशनल हाइवे से गुजरने के दौरान सोहागी के पास रुककर एक झोपड़ी में चाय पी। इस दौरान रजामुराद को देखकर वहां पर मौजूद कुछ लोग भी पहुंच गए। जिनसे काफी देर तक चाय पीते हुए रजा मुराद ने चर्चा की और इस क्षेत्र के बारे में पूछा। स्थानीय लोगों ने रीवा की खूबियों के बारे में बताया। जिसमें कहा कि रीवा सफेद बाघों के लिए जाना जाता है, यहां पर मुकुंदपुर ह्वाइट टाइगर सफारी भी है। इस बीच रजा मुराद ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ लगने वाला है, इस क्षेत्र के लोग सौभाग्यशाली हैं कि नजदीक है। उन्हें इसका अवसर सहजता से मिलेगा। नव वर्ष उत्सव के सीधी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजा मुराद गए थे। जहां से प्रयागराज की ओर वह लौट रहे थे।
-वीडियो भी शेयर किया
सोहागी में चाय पीने के बाद रजा मुराद ने एक वीडियो भी बनाया और उसमें कहा है कि वह सीधी से प्रयागराज की ओर लौट रहे थे तो रास्ते में पीले रंग के फूलों से भरे सरसो के खेत दिखे। जिससे यहां पर रुकने का मन हुआ। उन्होंने कहा कि हरे और पीले रंग का यह बेजोड़ नजारा बेहद आकर्षक है। सरसो के साग के बारे में पंजाब के लोग अधिक चर्चा करते हैं। मध्यप्रदेश के रीवा में भी इसकी खूबसूरती आकर्षित करने वाली है। यह वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है।
Tuesday, September 22
Breaking News
- मऊगंज के जंगल में हाथी का रेस्क्यू, एक्सपर्ट टीम के छूट रहे पसीने
- रीवा: कल्पना मिश्रा मामले में जल सत्याग्रह, डॉक्टरों पर FIR की मांग तेज
- Rewa ; संजयगांधी अस्पताल में मोबाइल प्रतिबंध को लेकर विरोध में उतरे लोग
- कल्पना के पिता की बिगड़ी तबियत, कलेक्टर मिलने पहुंचे
- रीवा में कचरा प्रबंधन के नाम पर करोड़ों का घोटाला, IAS ऑफिसर की भूमिका संदिग्ध
- मौत वाला अस्पताल! डिप्टी सीएम के शहर में जच्चा-बच्चा की मौत पर बवाल
- मौसम की खराबी से रीवा एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी दिल्ली फ्लाइट, 50 मिनट आसमान में चक्कर लगाने के बाद लौटी वापस
- आजादी के लिए कुर्बान योद्धा! अंग्रेजी सेना श्यामशाह से खाती थी खौफ





