रीवा। सिरमौर वन क्षेत्र के इटमा गांव में बीते कई दिनों से दिख रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए कवायद शुरू की गई है। कई दिनों से तेंदुआ गांव में जानवरों पर हमले कर रहा था। इस कारण तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा रखा गया है।
बताया गया है कि ग्राम इटमा, तहसील जवा अंतर्गत लगभग एक माह से बढे़ पशुहानि के प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए ड्रोन से निगरानी, नाइट विजन कैमरे की गश्ती के बाद बुधवार को तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए मुकुंदपुर से ट्रैप केज मंगाया गया। मुकुंदपुर टाइगर सफारी से आए विशेषज्ञ डॉ राजेश तोमर, वन परिक्षेत्र अधिकारी सिरमौर शुभम दुबे एवं अन्य स्टाफ की मदद से ग्राम इटमा के समीप जंगल में ट्रैप केज को लगा दिया गया है।
इसकी निगरानी के लिए परिक्षेत्र सहायक पटेहरा सुखलाल साकेत, बीटगार्ड पटेहरा दीपक गुप्ता, बीटगार्ड लूक वीरेन्द्र सिंह एवं अन्य स्टाफ की सहायता से केज ( पिंजरे) की निगरानी की जा रही है।
Friday, March 27
Breaking News
- जिला पंचायत अध्यक्ष और पति कलेक्टर के सामने धरने पर
- गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच इंजीनियरिंग छात्रों ने खोजा नया विकल्प
- मध्यप्रदेश : सरकार का आदेश नहीं मानने वाले कॉलेजों को चेतावनी
- प्रेम प्रसंग में वर्ग संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत के बाद बढ़ा तनाव
- इजराइली मीडिया का नया दावा, अभी ईरान के नए ठिकानों पर टारगेट
- गुजरात पुलिस टीम पर जानलेवा ह#मला, बाल-बाल बचे 4 पुलिसकर्मी
- America–Israel के हमलों से Iran में हड़कंप : अली खामेनेई के बाद अब नए सुप्रीम लीडर को भी मारने का दावा!
- जंगली हाथियों ने वापसी का मार्ग पकड़ा, मऊगंज पहुंचे





