Maihar, Madhya Pradesh
nसतना। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पार्टियों द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार लुभावने वादे कर रहे हैं। अब उन्होंने चुनाव से ठीक पहले मैहर (Maihar) को जिला बनाने की घोषणा की है। अगले महीने अक्टूबर में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी, ऐसे में एक महीने के भीतर जिला गठित हो पाएगा यह मुश्किल है। क्योंकि इसके नोटिफिकेशन के बाद दावा-आपत्तियों के लिए भी समय दिया जाएगा।
nमैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा मुद्दा मैहर को जिला बनाने का रहा है। इस बार वह अपनी पार्टी से ही मुखर होकर काम करते रहे हैं। उन्हें भरोसा था कि भाजपा सरकार जिला बनाएगी नहीं और वह मैहर को जिला बनाने के मुद्दे को लेकर किसी भी दल से चुनाव जीत जाएंगे। इसके लिए वह लगातार खुले मंचों से भी चुनौती देते रहे हैं।
nमुख्यमंत्री खुद मैहर में आकर जिला बनाने की घोषणा करना चाह रहे थे लेकिन व्यस्तताओं की वजह से उनका कार्यक्रम लगातार स्थगित हो रहा था। मंगलवार को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभा को संबोधित किया और जिला बनाने की घोषणा कर दी। इसका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।
nn
–
nn
n
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj का बड़ा ऐलान।
n
nमैहर को बनाया जाएगा जिला। pic.twitter.com/mmRcQNTbdGn— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 5, 2023
n
nn
n –
nपूर्व में भी हो चुकी है घोषणा
nमैहर को जिला बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घोषणा की थी। उन्होंने कैबिनेट से भी निर्णय पारित कराया था। इसके बाद उनकी सरकार चली गई, जिसके चलते जिला बनाने की प्रक्रिया रुक गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह फिलहाल मैहर को जिला बनाने की घोषणा नहीं करना चाह रहे थे, उन पर संगठन एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की ओर से भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मैहर को जिला बनाने की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि विधायक नारायण त्रिपाठी पर ही पार्टी अपना दांव खेलेगी।
nn
—
nn
मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं: CM pic.twitter.com/uvb8p5TcxT
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 5, 2023
nn
n– मैहर होगा 57वां जिला
n53वां जिला मऊगंज (रीवा)
n54वां जिला नागदा (उज्जैन)
n55वां जिला पिछोर (शिवपुरी)
n56वां जिला पांढुर्णा (छिंदवाड़ा)
n57वां जिला मैहर (सतना)
n