Monday, September 15


रीवा। राज्य स्तरीय 66वीं स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप में रीवा के रसल जार्डन ने स्वर्णपदक जीता है। इससे शहर के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में वह अच्छे रेसलर के रूप में उभरेंगे। रीवा निवासी अरविन्द त्रिपाठी के पुत्र ने राज्य स्तरीय 66वीं स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप जो शमसाबाद में 28 से 30 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। उसमें सुपर हैवी भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर यह उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में भोपाल में पढ़ाई करने की वजह से वह भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
n==

Share.
Leave A Reply