Saturday, July 19

 

nn

रीवा। युवक की जहर से मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की मानें तो युवक ने खुदकुशी नहीं, बल्कि पत्नी ने प्रेमी व परिजनों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। इस घटना का रहस्य एक वीडियो ने खोल दिया, जिसे युवक ने मरने के पूर्व बनाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
nसिटी कोतवाली थाना (City Kotwali Thana) क्षेत्र के घोघर निवासी शाहिद खान पिता सलमात खान 37 पडऱा में रह रहा था। 18 मार्च को जहर से हालत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजन ने हत्या का संदेह जताया था। जिस पर थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने घटना की जांच शुरू की। पुलिस (Rewa Police) ने युवक का मोबाइल चेक किया तो उसमें एक वीडियो मिला। जिसे युवक ने मौत के चंद मिनट पहले ही बनाया था।
nवीडियो में पीडि़त ने पत्नी शालेहा परवीन का बाणसागर काॅलोनी निवासी बंटू खान से प्रेम-प्रसंग (Love story) होने की जानकारी दी है। जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन पत्नी व प्रेमी के साथ ससुर शमसादुल हक घोघर व सास मोना परवीन घर आए थे। उन्होंने ही जबरदस्ती जहर खिलाया और चारों लोग घर से चले गए। हालत बिगड़ने के पूर्व ही युवक ने वीडियो बनाया था, जिसने पूरी घटना का रहस्य खोल दिया। वीडियो में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 328, 302, 120बी, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है। उनसे अब पूछताछ की जा रही है।
n  मृतक के मोबाइल (Mobile) पर मिले वीडियो ( Video)  को साक्ष्य मानकर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उक्त वीडियो को अब जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी। वीडियो में बोलते समय युवक की हालत खराब दिख रही थी। आशंका है कि जहर खिलाने के बाद ही उसने वीडियो बनाया है। 
nयुवक की जहर सेवन से मौत हुई थी। मोबाइल में मिले वीडियो में पत्नी, प्रेमी व सास-ससुर के द्वारा जहर खिलाने की बात सामने आ रही है। इस आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

nn

—–
nकाफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

nn

पत्नी का उक्त आरोपी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चलता था। युवक की शादी 6 साल पूर्व हुई थी और शादी के बाद ही उसको इस बात की जानकारी युवक को हो गई थी जिस पर वह विरोध करता था। इस बात को लेकर पति व पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। पति के बार-बार विरोध करने के बाद पत्नी ने उससे मिलना नहीं छोड़ा। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग की राह में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से हत्या की गई है।

nn

n 

Share.
Leave A Reply