—
n
nभोपाल। शाहरूख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathan)मल्टी प्लेक्स में रिलीज तो हो गई है। लेकिन विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) के कई शहरों में फिल्म का विरोध शुरू किया गया है। हिन्दू संगठनों के लोग सिनेमाघरों के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इंदौर से उग्र प्रदर्शन की सूचना सामने आई है। सपना संगीता मल्टी प्लेक्स के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुतला भी शाहरूख और दीपिका पादुकोण का फूंका। बढ़ते विरोध प्रदर्शन की वजह से फिल्म का पहला शो रद्द कर दिया गया है।
nइसके अलावा जबलपुर, रीवा, सतना, सागर और ग्वालियर में हिन्दू संगठनों की ओर से पठान फिल्म का विरोध प्रदर्शन किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सभी जिलों को अलर्ट कर रखा है।
nएक ओर हिन्दू संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो दूसरी ओर फिल्म को देखने के लिए लोगों की उत्सुकता भी बढ़ रही है।
nn
लंबे इंतजार के बाद अखिरकार शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस की एक्साइटमेंट को देख मेकर्स ने सुबह 6 बजे रखा था फिल्म का पहला शो। पहले शो को देखने के लिए कुछ फैंस इस कदर एक्साइटेड थे कि रात में सिनेमाहॉल के बाहर ही सो गए थे।
nn
फिल्म रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फिल्म पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की कहानी के साथ शुरू होती है, जिसके बाद एक्शन सीन के साथ शाहरुख खान की जोरदार एंट्री होती है। किंग खान के आते ही सिनेमाघरों में बजीं सीटियां बजने लगती हैं। लोग शाहरुख को देख बौखला जाते हैं और टिकट को हवा में उड़ाने लगते हैं।
nn
फैंस ‘पठान’ के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एंड टर्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके एक्शन सीन्स के लोग मुरीद हो गए हैं।
nn
वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में जिम का किरदार निभा रहे हैं। कभी अपने देश के लिए लड़ने वाले जिम, क्यों देश के खिलाफ जो जाते हैं, इसकी कहानी फिल्म में बयां की गई है। उनका किरदार भी फिल्म में अहम बताया जा रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ISI अफसर का किरदार निभा रही हैं.जिम का पीछा करते करते पठान की मुलाकात रुबीना मोहसिन (दीपिका पादुकोण) के साथ होती है। भले ही वो जिम के साथ हो, लेकिन रक्तबीज के लिए वो पठान से हाथ मिला लेती हैं।
nn
दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं फिल्म में किंग खान के साथ मेकर्स ने भाईजान को दिखाकर फैंस को डबल ट्रीट दी है। इंटरवेल के बाद फिल्म में सलमान खान की एंट्री होती है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। सालों बाद स्क्रीन पर सलमान और शाहरुख़ को देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए और सीटियां मारने लगे। थिएटर में लगभग 10 मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।