Saturday, July 19

रीवा। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में लाडली बहना योजना के तहत तीन हजार रुपए देने के फार्म भराने और महिलाओं के आधार और बैंक खाता नंबर लेने के मामले में रिटर्निंग आफिसर से शिकायत की गई। कांग्रेस प्रत्याशी कपिध्जव सिंह भइया के विधिक सलाहकार नागेन्द्र सिंह गहरवार ने सच्चिदानंद शर्मा, अशोक जायसवाल सहित अन्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भाजपा प्रत्याशी की फोटो के साथ तीन हजार रुपए देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। इससे चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।

nn

गुढ़ थाना में आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। एफएसटी टीम के सदस्य अनुज प्रताप सिंह ने मामले की तस्दीक की। जिसमें एक वीडियो भी वायरल हुआ था उसमें दिख रही महिला का बयान टीम के सदस्यों ने लिया। इटार गांव की लल्ली नामदेव नाम की महिला ने इस बात की पुष्टि की है कि अशोक जायसवाल नाम के व्यक्ति ने यह फार्म भराया था और पार्टी विशेष के लिए वोटिंग करने को कहा था। इस कारण गुढ़ थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

nn

nवहीं कांग्रेस प्रत्याशी के विधिक सलाहकार नागेन्द्र सिंह ने बताया कि भाजपा सत्ता में रही है, इसलिए पूर्व में विधायक रहे नागेन्द्र सिंह ने अपने करीबियों को प्रमुख पदों पर पदस्थ कराया था। वह अब भी सरकारी पदों पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

nn

उन्होंने कहा कि गुढ़ के बीएमओ डॉक्टर कल्याण सिंह द्वारा भी लगातार आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। वह मरीजों एवं विभाग के कर्मचारियों पर भाजपा के लिए दबाव बना रहे हैं। उनकी पत्नी भी नगर परिषद गुढ़ की अध्यक्ष हैं। इसलिए कल्याण सिंह को भी हटाने की मांग की है। इसी तरह करीब दर्जन भर अन्य अधिकारी कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। 

Share.
Leave A Reply