nदिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वर्किंग कमेटी की घोषणा लंबे इंतजार के बाद कर दी है। इसमें पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है। इस सूची में 39 नाम शामिल किए गए हैं, जिसमें हर प्रदेश को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। इसमें एक नाम मध्यप्रदेश से शामिल है, जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
nn
मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह को वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया है। साथ ही कमलेश्वर पटेल का भी नाम है। कमलेश्वर वर्तमान में सीधी जिले के सिहावल विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार पटेल के पुत्र हैं। विरासत में मिली राजनीति को वह आगे बढ़ा रहे हैं। वह दूसरी बार सिहावल सीट से विधायक चुने गए हैं। इसके पहले कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
nn
nकमलेश्वर पटेल के नाम को लेकर इसलिए भी चर्चा है क्योंकि बीते कुछ समय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल को नजरंदाज करते हुए कमलेश्वर पटेल को महत्व दिया जाता रहा है। जिसके चलते वह कई अवसरों पर नाखुशी भी जाहिर कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश की कमेटियां घोषित हुई हैं जिसमें चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में अजय सिंह की जगह कमलेश्वर पटेल को शामिल किया गया है। अजय सिंह राहुल मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।
nn
nविंध्य क्षेत्र से इसके पहले कुुंवर अर्जुन सिंह लंबे समय तक कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चुने जाते रहे हैं। अब कमलेश्वर पटेल का नाम आगे किया जा रहा है। इस सूची में कमलनाथ, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, मीनाक्षी नटराजन सहित कई नेताओं को शामिल नहीं किया गया है।
n–
n
n–
n