n
nरीवा/सतना। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली की ओर से अंतर विश्वविद्यालय पूर्वी क्षेत्र शतरंज पुरुष प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन सतना में प्रारंभ किया गया है। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विट्स कॉलेज सतना में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
nn
इस दौरान विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक प्रो. महेशचन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। इस आयोजन में विश्वविद्यालय की ओर से केएस गिल, राजीव व्यास, डॉ, संजीव कुमार मिश्रा, उपेन्द्र पाण्डेय, डा अभिषेक कुमार एवं विट्स कॉलेज सतना के वीरेन्द्र सिंह डीन, रुद्र प्रताप सिंह, रवि द्विवेदी प्राचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
nn
प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र की मेजबान अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा सहित 31 विश्वविद्यालयों की टीमें सहभागिता कर रही हंै। प्रतियोगिता लीग पद्धति से खेली जायेगी और पांच राउंड की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
nn
कुलपति प्रो. आचार्य ने कहा कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा पहली बार अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की प्रतियोगिता के आयोजन में एक प्रयोग कर रहा है। जिसमें विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय को पहली बार आयोजन करने का दायित्व सौंपा है। यदि इस प्रयोग में विश्वविद्यालय सफल होता है तो अगले वर्ष से अन्य और खेलों की प्रतियोगिताओं को आयोजित करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अन्य महाविद्यालयों को प्रदान की जायेगी। उन्होनें पूरे विट्स कॉलेज को अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजन करने की शुभकामनाएं दी।
nn
इस वर्ष अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा को तीन अन्तर विश्वविद्यालय पूर्वी क्षेत्र की प्रतियोगिताएं प्रदान की गई हंै। जिसमे शतरंज पुरुष, क्रिकेट महिला, बैटमिंटन पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन दिसम्बर माह में किया जाना है। सतना में शतरंज की यह प्रतियोगिता सात से दस दिसंबर तक चलेगी।
n
n