Wednesday, December 24

रीवा। रीवा में नवनिर्मित एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं की शुरुआत को एक बार फिर झटका लगा है। पहले पांच नवंबर फिर 15 नवंबर की तारीख बताई गई। अब यह तारीख फिर से आगे बढ़ा दी गई है। लोग लगातार इंटरनेट पर सर्चिंग कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कितना किराया लगेगा और कब प्लेन की सेवा शुरू होगी।
वहीं दूसरी ओर खजुराहो एयरपोर्ट से नई फ्लाइट शुरू हो रही है। इससे अब खजुराहो महानगरों से जुड़ जाएगा। खजुराहो के साथ-साथ तीर्थ पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा। फ्लाइबिग कंपनी अपने 19 सीटर जहाज को लखनऊ से चित्रकूट- खजुराहो- रीवा और भोपाल के लिए संचालित करने का ऐलान किया है लेकिन रीवा एयरपोर्ट को इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। जिसकी वजह से रीवा से प्लेन चलने में अभी और समय लग सकता है।
कहा जा रहा है कि रीवा से आगामी 25 नवंबर के आसपास से प्लेन की नियमित सेवा प्रारंभ हो सकती है। जिन लोगों ने १५ नवंबर के लिए टिकट बुक किया था, उनके लिए किसी दिन विशेष सेवा के तहत विमान रीवा से प्रारंभ होगा।

सोमवार से गुरुवार ये रहेगा शेडयूल

एयरपोर्ट खजुराहो के निदेशक संतोष सिंह ने बताया कि कंपनी ने अपनी एयरलाइन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार सोमवार को फ्लाइट लखनऊ से चित्रकूट के लिए 8.30 बजे उड़ान भरकर 9.25 बजे चित्रकूट लैंड करेगी। यहां कुछ समय रुककर 9.50 बजे चित्रकूट से खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी। 10.35 पर खजुराहो उतर जाएगी और 11 बजे रीवा के लिए उड़ेगी जो 11.55 पर पहुंचेगी फिर 12 बजे भोपाल के लिए उड़ेगी 14.25 भोपाल में लैंड करेगी। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को इस एयरलाइन का शेड्यूल अलग है। भोपाल से रीवा के लिए सुबह 8 बजे विमान उड़ान भरेगा। खजुराहो 10.३० बजे आएगा। खजुराहो से रीवा के लिए 1150 बजे उड़ान भरेगा और रीवा 12.45 बजे पहुंचेगा। रीवा से भोपाल के लिए 13.10 बजे उडकऱ 15.15 बजे भोपाल पहुंचेगा।

शुक्रवार से शनिवार ये रहेगा समय

शुक्रवार को विमान का समय भोपाल से रीवा के लिए सुबह 8 बजे है। रीवा पहुंचने के बाद खजुराहो के लिए 10.30 बजे उड़ान रहेगी। इसके बाद खजुराहो आगमन 11.25 बजे होगा। यहां से चित्रकूट के लिए प्रस्थान 11.50 बजे होगा जो 12.35 बजे चित्रकूट में लैंड होगी। चित्रकूट से दोपहर 14.05 बजे विमान लखनऊ पहुंचेगा। शनिवार को फ्लाइट नंबर एस 9.334 लखनऊ से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी। चित्रकूट में आगमन 9.25 बजे होगा। चित्रकूट से प्रस्थान करके 10.35 बजे खजुराहो लैंड होगी। खजुराहो से वापस चित्रकूट के लिए 11 बजे उड़ान होगी और चित्रकूट आगमन 11.45 बजे होगा। चित्रकूट से लखनऊ के लिए 12.10 बजे उड़ान भरकर 13.15 बजे फ्लाइट लैंड करेगी।

Share.
Leave A Reply