Sunday, July 20

रीवा। सिविल लाइन थाने के लाड़ली लक्ष्मी पथ पर दो लड़कियों को पुलिस की यूनीफार्म पहनकर घूमते हुए पकड़ा गया है। उनकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस और रेड कोड टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक लिया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियां फर्जी पुलिस हैं, जो बिना किसी भर्ती के पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूम रही थीं। उनके पास से कुछ कार्ड भी बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल वे टोल प्लाजा पर करती थीं। पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ शुरू की। यह भी जानकारी मिली कि वे पिछले तीन दिनों से शहर में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थीं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
———————————-

पुलिस की नौकरी लगवाने का झांसा
जब उनसे पुलिस यूनीफार्म के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने एक अलग ही कहानी बताई। बताया कि किसी व्यक्ति ने उनको पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दिया था। यूनीफार्म सिलवाने बात कही थी, जिस पर वे पुलिस की यूनीफार्म पहनकर घूम रही थीं। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। तस्दीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
———————————-

दो लड़कियों को पुलिस की यूनीफार्म पहनकर घूमते हुए पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके पास कुछ कार्ड भी बरामद हुए हैं। वे नकली पुलिस बनकर शहर में घूम रहीं थीं। उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
कमलेश साहू, थाना प्रभारी सिविल लाइन रीवा

Share.
Leave A Reply