Saturday, February 7

मऊगंज डायल 112 का पायलट पशु तस्करी के एक मामले में यूपी पुलिस की अभिरक्षा में है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरा मामला सामने आने के बाद अब पुलिस विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। हनुमना थाने की डायल 112 वाहन के चालक को पशु तस्करी में यूपी पुलिस ने पकड़ा है। मिर्जापुर जिले के ड्रामनगंज चौकी में पुलिस ने पशु तस्करी का मामला दर्ज था। वाहन में क्रुरतापूर्वक भरकर मवेशियों को ले जाया जा रहा था जिसको ड्रामनगंज पुलिस ने पकड़ा था।

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिन्होंने पूछताछ में हनुमना थाने के डायल 112 के पायलट रामलोचन यादव का नाम बताया था जिसने मवेशियों को भिजवाया था। मेमोरेण्डम कथन के आधार पर ड्रामनगंज पुलिस हनुमना पहुंची जिसने पशु तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए पायलट को हिरासत में लिया और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ यूपी लेकर गई है। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला सामने आने के बाद हनुमना थाने में हडक़ंप मचा हुआ है। पशु तस्करी के मामले में पायलट की क्या भूमिका थी इसका पता नहीं चल पाया है।

मऊगंज के दो पायलटों पर दर्ज हो चुका है मामला
इससे पूर्व डायल 112 के दो पायलटों पर भी मामला दर्ज हो चुका है। मऊगंज थाने में पूछताछ के लिए लाए एक युवक के साथ निर्दयतापूर्वक मारपीट की गई थी जिसमें वह घायल हो गया था। इस पर मऊगंज थाने में उनके विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया था। वाहन संचालन छोडक़र पायलट दूसरे कामों में लगे हुए है जो उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है।

हनुमना थाने में डायल 112 के पायलट को ड्रामनगंज पुलिस पशु तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए ले गई है। पूरा मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पशु तस्करी के मामले में उसके संदेही होने की जानकारी मिली है।
विक्रम सिंह, एएसपी मऊगंज

Share.
Leave A Reply