रीवा। प्रयागराज और बनारस सहित पूरे उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोडऩे वाले नेशनल हाइवे में पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी वजह से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इस कारण नेशनल हाइवे का पूरा ट्रैफिक सिस्टम बिगड़ गया है। रीवा शहर के बायपास में बीहर नदी में बने पुल में दरार आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर एक महीने के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
रीवा बायपास स्थित बीहर नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से उत्तर भारत का दक्षिण भारत से सीधा संपर्क टूट गया है। रविवार शाम से बायपास पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिसके बाद हाईवे का ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। अनजान ट्रक चालक रीवा तक पहुंच रहे हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीहर नदी पर बने बायपास पुल में दरार आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है।
शाम से ही बायपास बंद कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है, जिससे इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हाइवे से आने वाले कई ट्रक चालक डायवर्र्सन की जानकारी के अभाव में रीवा तक पहुंच गए, जहां उन्हें पुलिस द्वारा रोका गया। कई वाहन चालक हाईवे किनारे खड़े रहे और वैकल्पिक मार्ग अपनाने में हिचकते नजर आए। रात 11 बजे शहर में नो-एंट्री खुलने के बाद बड़ी संख्या में भारी वाहन रीवा शहर के भीतर से गुजरने लगे, जिससे ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। हालांकि स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई और वाहनों को निकलने दिया। आमतौर पर शहर में सिर्फ माल अनलोड करने वाले वाहनों के लिए रात 11 बजे के बाद नो-इंट्री खोली जाती है, जबकि हाइवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए 24 घंटे प्रतिबंध रहता है। लेकिन पुल धंसने की घटना के बाद यह व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।
डायवर्सन व्यवस्था पुल में आई दरार को देखते हुए रीवा पुलिस ने सतना और मैहर जिला प्रशासन को पत्र लिखकर वाहनों के डायवर्सन की व्यवस्था कराई है। सोमवार सुबह से जबलपुर और पन्ना मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को मैहर और सतना से ही डायवर्ट किया जा रहा है। मैहर से वाहन सतना, चित्रकूट होते हुए प्रयागराज की ओर भेजे जा रहे हैं। वहीं, रीवा कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश प्रशासन को पत्र लिखकर प्रयागराज और बनारस रूट से रीवा आने वाले हैवी वाहनों पर एक माह तक प्रवेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।
—
शहर में बढ़ा दबाव : 20 फीसदी तक बढ़ा ट्रैफिक, रतहरा-चोरहटा मार्ग प्रभावित
बायपास बंद होने के बाद छोटे चारपहिया वाहनों को रीवा शहर के भीतर से गुजरने की अनुमति दी गई है। इसके चलते रतहरा से चोरहटा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20 फीसदी अधिक वाहनों का दबाव दर्ज किया गया, जिसमें दूसरे राज्यों के वाहन भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।
———————————–
धूल से परेशानी : लोगों का सांस लेना मुश्किल
सेमरिया मार्ग में वाहनों के डायवर्जन के कारण ओवरब्रिज के नीचे भारी मात्रा में धूल जमा हो गई है। सोमवार को हालत यह रही कि एक वाहन गुजरते ही धूल का गुबार उठने लगा, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
A crack in the bridge over the Behar River in Rewa has caused problems breaking news disrupting the entire traffic system. National highway preventing trucks from Uttar Pradesh from entering Rewa rewa Rewa to prayagraj national highway satna The highway connecting North India to South India is closed उत्तर भारत को साउथ इंडिया से जोडऩे वाला हाइवे बंद पूरा ट्रैफिक सिस्टम बिगड़ा





