रीवा। बंधक को मुक्त कराने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर एसडीओपी व तहसीलदार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी बंधक बना लिया। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी बना हुआ है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत गडरा गांव में आदिवासियों के परिवार ने रज्जन दुबे को बंधक बना लिया था। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब युवक को मुक्त कराने कमरे के अंदर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपियों ने उसकी इतनी बुरी तरह से पीटा था कि उसकी जान चली गई। यह देखकर पुलिस ने घर के दो लोगों को हिरासत में ले लिया और उनको थाने ला रही थी। तभी अंधेरे में आधा सैकड़ा के लगभग लोग कुल्हाड़ी डंडे लेकर पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े और उन पर हमला किया। इस कमरे में थाना प्रभारी संहित अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी अंकिता सुल्या व तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने घर में उनको भी बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पूरे जिले का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर पड़े घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल एसएएफ के एएसआई रामचरण गौतम की सर में पत्थर लगने से मौत हो गई है। कलेक्टर ने धारा 163 लागू कर दिया है।
—–
पुलिस ने की फायरिंग, घर में घुसकर एसडीओ की सहित अन्य कर्मचारियों को कराया मुक्त
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीओपी व तहसीलदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को घर में बंधक बना लिया था। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने हवाई फायरिंग की और सीधे घर में घुस गई। घर में जितने पुलिसकर्मी बंधक थे उनको मुक्त कराया। नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने साहस का परिचय देते हुए बंधक बने सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर लेकर आए।
—–
डीआईजी सहित रीवा जिले से पुलिस पर मौके पर पहुंचा
इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसपी रचना ठाकुर सहित रीवा जिला से भी भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पूरा गांव पुलिस छावनी बन गया। पुलिस अब हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने में लगी हुई है। कई संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिसे पूछताछ की जा रही है। गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
—-
यह था पूरा मामला
शाहपुर थाने के गडरा गांव में रहने वाले अशोक कोल की 2 महीने पूर्व मौत हो गई थी जिसमें उसका एक्सीडेंट होने की जानकारी सामने आई थी। परिजन गांव के ही रज्जन दुबे पर उसकी हत्या की आशंका जाता रहे थे। परिजनों ने आज उसको बंधक बना दिया और घर में बंद कर बुरी तरह से पीटा जिसमें उसकी मौत हो गई। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।
—–
गांव में एक युवक की हत्या हो गई थी जिस पर पुलिस बल मौके पर गया था। स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें एक एएसआई की भी मौत हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
रचना ठाकुर, एसपी मऊगंज
Monday, July 28
Breaking News
- रीवा में एक्टर मुकेश तिवारी ऐसा बोले कि लोगों के दिल को छू गया
- विंध्य के पर्यटन को मिली नई उड़ान, 2710 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
- मध्यप्रदेश का पहला ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ रीवा में आज से
- पंचायत सचिव ने जैसे ली रिश्वत, लोकायुक्त ने किया ट्रैप
- हिन्दू वाहिनी संगठन गांवों तक पहुंच बढ़ाएगा, तैयार की जा रही योजना
- Mauganj ; सिर्फ़ 40 मिनट में 10 लाख का खर्च! न टेंट दिखा, न नाश्ता मिला
- जादू की दुनिया में भारत की ‘मेंटलिस्ट क्वीन’ का जलवा, सुहानी शाह बनीं FISM की विजेता
- आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर 69 मीसाबंदियों का होगा सम्मान