Bjp Madhya Pradesh

रीवा। भोपाल में प्रदेश के सभी महापौर बुलाए गए थे। जिसमें कई अलग-अलग बैठकें हुईं। इस बीच भाजपा कार्यालय का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा और सिंगरौली की पार्षद रानी अग्रवाल की चर्चा तेज हो गई। इसके पहले कांग्रेस के कई महापौर भाजपा में जा चुके हैं। इस कारण वायरल फोटो को उसी नजरिए से पेश किया जा रहा है। लोग अलग-अलग तरह से दावे कर रहे हैं। इसके पहले सरकारी बैठकों में तो रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा जाते रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ उनकी बैठकें होती रही हैं लेकिन इस बार फोटो भाजपा कार्यालय की सामने आई है। जहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक को संबोधित किया। जानकारी मिली है कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सभी नगर निगमों में वन नेशन-वन इलेक्शन का संकल्प प्रस्ताव पारित कराया जाए। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक तरीके से हो, जिस पर सभी महापौर निगरानी करेंगे।
भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान भाजपा के सभी महापौर पार्टी का गमछा लटकाकर पहुंचे थे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी का पार्टी वाला गमछा उतारने के लिए कहा और कुछ लोगों ने दूसरा रंगीन गमछा धारण किया।
—-

ajay mishra baba
cm Mohan yadav and ajay mishra baba

महापौरों की बैठक भोपाल में थी। इंदौर के महापौर हमारे मित्र हैं, उनके साथ घूमने जाना था तो उन्होंने पार्टी कार्यालय में जाने की बात कही, इसी के चलते गया था। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। दो गैर भाजपाई महापौर होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष ने सभी के गले से पार्टी का गमछा भी निकलवा दिया था। हमारी मुलाकात सीएम से भी हुई है। शहर के विकास के लिए सरकार से मदद लेनी होगी। भाजपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

अजय मिश्रा बाबा, महापौर रीवा

Share.
Leave A Reply