Saturday, February 7

रीवा। महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर शहर में लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग हटाने को लेकर मचे विवाद पर महापौर अजय मिश्रा ने सार्वजनिक तौर पर खेत व्यक्त किया है और कहा है कि इस तरह की यदि किसी कर्मचारी की ओर से लापरवाही पाई जाएगी तो उस पर कार्रवाई भी होगी।

इस संबंध में महापौर ने एक पत्र भी नगर निगम आयुक्त को लिखा है और कहा है कि जिस तरह से महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात आयोजन समिति की तैयारी को लेकर लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर को हटाने की कार्रवाई हुई है उससे यह संदेश जा रहा है कि नगर निगम की ओर से संस्था विशेष को लेकर टारगेट किया गया है। जबकि इसके पहले भी कई आयोजनों के होर्डिंग और पोस्ट लगते रहे हैं।

पत्र में आयुक्त से महापौर ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा महापौर ने मीडिया के सामने उक्त घटनाक्रम को लेकर कहा है कि नगर निगम के लिए सभी सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन एक समान है। उसमें किसी तरह का पक्षपात नहीं होता, यदि नगर निगम की कार्रवाई से आयोजन समिति एवं शहर के निवासी आहत हुए हैं तो उस पर खेत व्यक्त करता हूं, साथ ही यह भी प्रयास आगे से किया जाएगा की इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

Share.
Leave A Reply