Monday, December 22

रीवा। एक किशोरी का युवक ने बहलाफुसला कर अपहरण कर लिया। उसका 1 साल तक शारीरिक शोषण किया और जब उसे बच्ची पैदा हुई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता शिकायत लेकर महिला थाने पहुंचे लेकिन पुलिस की उसकी फरियाद नहीं सुनी।

आरोपी रज्जन साकेत निवासी चाकघाट का है जिसने एक साल पूर्व किशोरी का बहलाफुसला कर अपहरण किया था। आरोपी पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। किशोरी से यह बात छुपा कर आरोपी उसे मुंबई ले गया जहां शादी के नाम पर उसके साथ बलात्कार करता रहा।

इस दौरान पीड़िता ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। बच्ची पैदा होने के बाद आरोपी का व्यवहार के साथ बदल गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। वह किशोरी को झांसा देकर अपने साथ रीवा लेकर आया जहां बस स्टैंड में उसे छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित उसका काफी देर तक इंतजार करती थी। फोन लगाया तो आरोपी धमकियां देने लगा। किशोरी अपनी फरियाद लेकर महिला थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था लेकिन इस बात की जानकारी उसे नहीं दी थी। वह उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा और अब बच्ची के साथ उसे छोड़कर फरार हो गया है।

Share.
Leave A Reply