Saturday, February 7

रीवा। जिला न्यायालय के नए भवन परिसर में ब#म की खबर से हड़कंप मच गया। वकीलों के साथ न्यायाधीश और कर्मचारी भी भवन के बाहर निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। सुबह जैसे ही न्यायालय का कामकाज शुरू हुआ, उसी समय पता चला कि कोई ई-मेल आया है, जिसमें कोर्ट परिसर में बम होने की खबर है।

इसकी जानकारी पहले न्यायाधीशों को दी गई, इसके बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया रोक दी गई और सभी अधिवक्ताओं और पक्षकारों को भी सूचित किया गया। देखते ही देखते पूरा परिसर खाली हो गया।
सभी न्यायाधीश, कर्मचारी, वकील एवं पक्षकार बाहर निकल आए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस और बम निरोधक अमला पहुंचा। हालांकि इस तरह की सूचनाएं सामान्यतौर पर फेक होती हैं लेकिन किसी भी खतरे को लेकर लापरवाही के बजाए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस बल ने भी परिसर से सभी को बाहर निकाला है और जांच की जा रही है।
रीवा का नया कोर्ट परिसर काफी बड़ा है, इस कारण उसकी पूरी जांच करने में भी समय लगेगा। इस वजह से शहर के कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं और जांच की जा रही है।
लिट्टे उग्रवादी की तरह बम से उड़ाने की धमकी
कोर्ट प्रशासन के पास आए ईमेल में कहा गया है कि तमिलनाडु के पुलिसकर्मियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। दावा किया गया है कि पूर्व लिट्टे सदस्यों ने पाकिस्तानी आईएसआई के साथ मिलकर यह प्लान बनाया है। तमिलनाडु में कांस्टेबलों के लिए नैनार दास पुलिस यूनियन की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए कोर्ट परिसर को निशाना बनाया गया है। जिसमें दोपहर 2.35 बजे के पहले परिसर खाली कराने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि लिट्टे सदस्य निर्धारित समय पर कोर्ट परिसर में जाएंगे और आत्मघाती बम को ब्लास्ट करने की कार्रवाई करेंगे। रीवा के कोर्ट में बम की खबर से हड़कंप

Share.
Leave A Reply