सीधी। नोटरी संघ की जिलाई सीधी का नए सिरे से गठन किया गया है। जिसमें ओंकार सोनी को इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गत दिवस हुई बैठक में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया है। संरक्षक राकेश कुमार पांडेय की अनुशंसा पर ओंकार सोनी को सर्व सम्मति से सीधी जिला इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इनके साथ ही उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, सचिव नम्रता द्विवेदी, महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ला को मनोनीत किया गया है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमाकांत तिवारी, माया गुप्ता, घनश्याम सिंह, लालमणि सिंह, बृजेन्द्र सिंह, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, फूलमती, अनिल गुप्ता, प्रदीप सिंह चौहान , अजीत द्विवेदी, लक्ष्मण शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, प्रणीणा कौशर, निशा, उमेश तिवारी आदि मनोनीत किए गए हैं। बताया गया है कि जिले के अन्य हिस्सों में नोटरी का काम करने वाले लोगों को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें विनोद जायसवाल मझौली, जितेन्द्र सिंह चुरहट, कुशध्वज अग्निहोत्री रामपुर नैकिन, आगमानंद मिश्रा बहरी, शिवकुमार शर्मा सिहावल, अनुसुइया प्रसाद तिवारी कुसमी आदि शामिल हैं।
नोटरी संघ के सभी नए पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय, धनंजय पांडेय, सुखचंद पांडेय, बृजेश सिंह, अमित गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, विष्णु बहादुर सिंह, राजेश गहरवार, देवेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, चंद्रकांत मिश्रा आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।