Wednesday, December 24

Operation Sindoor: India’s major action against terrorism  : बीते अप्रेल महीने में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों का बदला भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई से लिया है। आपरेशन सिंदूर के नाम से सेना से पीओके के साथ ही पाकिस्तान के भीतर तक एयर स्ट्राइक की है। रात्रि में जब सब सो रहे थे, उसी दौरान भारतीय सेना ने गोले बरसाए और तबाही मचा दी। इस घटना से पूरे पाकिस्तान में हायतौबा मची हुई है। वहीं भारतीय लोग सुबह सोकर उठे तो सेना के शौर्य से जुड़ी खबर से उत्साहित हो गए।

इस कार्रवाई की मुख्य बातें:
सैन्य कार्रवाई:
  • संयुक्त अभियान: थलसेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त स्ट्राइक।

  • समय: मंगलवार रात 1:30 बजे।

  • कुल ठिकाने: 9 (4 पाकिस्तान में, 5 PoK में)।

  • मारे गए आतंकवादी: 80-90 (सूत्रों के अनुसार)।

मुख्य टारगेट (ठिकाने):
  1. बहावलपुर (पाकिस्तान)जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय।

  2. मुरीदके (पाकिस्तान)लश्कर-ए-तैयबा का कैंप।

  3. गुलपुर (PoK)प्रशिक्षण ठहराव केंद्र।

  4. सवाई लश्कर कैंप (PoK)तंगधार सेक्टर में।

  5. बिलाल कैंप (PoK)जैश का लॉन्चपैड।

  6. कोटली (PoK)लश्कर का गढ़।

  7. बरनाला कैंप (PoK)मिश्रित आतंकी ठिकाना।

  8. सरजाल कैंप (पाक सीमा)जैश के ठिकाने।

  9. मेहमूना कैंप (सियालकोट के पास)हिज्बुल का प्रशिक्षण केंद्र।

खुफिया भूमिका:
  • RAW की अहम भूमिका रही, जिसने इन सभी ठिकानों की पहचान की थी।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया:
  • पाकिस्तान ने भारतीय हमलों की पुष्टि की और 6 स्थानों पर 24 मिसाइल हमलों की बात कही है।

  • उनका दावा: 8 नागरिक मारे गए और 33 घायल

Share.
Leave A Reply