Wednesday, December 24

रीवा। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में होने जा रहा है। यह 23 से 25 अगस्त तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इंदौर में होगा। प्रतियोगिता कैडेट, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है। जिसमें आनंद सोनी, आदर्श द्विवेदी, संकल्प मिश्रा, वंश मिश्रा, विष्णु सिंह, मोहित तिवारी आलोक सोंधिया, ध्रुवनारायण सिंह, वंशिका रजक, आंचल साहू, अनम अली, आद्या विश्वकर्मा आदि जो अलग-अलग स्कूलों में अध्ययनरत हैं। यह सभी इंदौर के लिए रवाना होंगे।

विंध्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विंध्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू वर्मा, राजमणि तिवारी, पवन किशोर, सुनील कोरी, अजय शर्मा, राजवीर तिवारी आदि ने खिलाड़ियों को रवाना होने से पहले प्रतियोगिता के बारे में बताया है।
————–

Share.
Leave A Reply