रीवा. जवा थाना क्षेत्र की मंदबुद्धि किशोरी से दो युवकों ने गैंगरेप किया है। 6 माह पूर्व हुई दरिंदगी का खुलासा पीडि़ता के गर्भवती होने पर हुआ। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
दिमागी हालत ठीक नहीं होने पर किशोरी अक्सर गांव में घूमती रहती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी राहुल चर्मकार पिता रामाश्रय व दीपक चर्मकार पिता भारत निवासी भनिगवां उसे सूनसान स्थान पर ले गए और दरिंदगी की। बीमारी के कारण पीडि़ता घटना को भी नहीं समझ पाई और न ही परिजनों को जानकारी दे सकी। इस दौरान किशोरी में शारीरिक बदलाव देखकर परिजनों ने पूछा तो दोनों आरोपियों द्वारा गलत काम करने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीडि़ता को जवा थाने ले गए। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
————–
आरोपियों की तलाश में दबिश
घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी शिकायत के तत्काल बाद फरार हो गए। इनमें से एक आरोपी शादीशुदा है। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकडऩे का प्रयास कर रही है। आरोपी कब से पीडि़ता का शोषण कर रहे थे, इसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही होगा।
——————————-
पीडि़ता जीएमएच में भर्ती, गर्भपात की मांग
दरिंदगी की शिकार पीडि़ता को तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज के गांधी स्मृति चिकित्सालय (जीएमएच) में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने उसके गर्भपात की मांग भी की है। उनका कहना है कि पीडि़ता मंदबुद्धि है और बच्चे की देखभाल में भी असमर्थ है। मामले में पुलिस कार्रवाई पूरी करने में लगी है।