Sunday, July 20
Madrasa operator raped, police arrested the accused

रीवा। मदरसा संचालक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में शादी करने से इनकार कर और पीडि़ता को धमकाने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मऊगंज जिले में रहने वाली युवती के साथ मदरसा संचालक ने बलात्कार किया था। आरोपी शाहिद रजा पिता मो. शमीम अंसारी निवासी फारबेजगंज जिला अररिया बिहार हाल मुकाम दुबगवां थाना मऊगंज उसे जुलाई 2022 में अपने साथ रीवा लेकर आया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशीष होटल में उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसको शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। उसे धमकियां देने लगा। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना को अंजाम देने वाले मदरसा संचालक को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी मदरसा संचालित करता है। शहर का आशीष होटल इससे पूर्व भी बलात्कार के मामले में सुर्खियों में आ चुका है और एक बार फिर यहां पर युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।

युवती ने करीब बीस दिन पूर्व मऊगंज एसपी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर मऊगंज थाने में शून्य में कायमी कर पुलिस ने उसे रीवा भिजवाया था। सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

Share.
Leave A Reply