Saturday, July 19


भोपाल। बुरहानपुर जिले के खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार देर रात्रि अपने निवास पर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटका देख परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने प्राथमिक चेकअप कर मृत घोषित कर दिया।
n
nपूजा पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी थी, उनकी बड़ी बहन मंजू दादू भी पूर्व विधायक रही हैं और मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं। n

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब 12 बजे  दादू ने अपने घर पर यह कदम उठाया है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। यह पार्टी के लिए एक बड़ा नुक्सान हुआ है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। यह कदम उन्होंने क्यों उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

nn

 

nn

सूचना लगते ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे,  पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई नेता यहां पर पहुंचे।
nगौरतलब है की पूजा दादू खकनार जनपद की अध्यक्ष थी,वर्तमान में उनकी बड़ी बहन मंजू दादू मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष है उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र दादू नेपानगर से पूर्व विधायक थे।

Share.
Leave A Reply